Oranges Side Effects In Hindi || इन 5 समस्याओं में नहीं करना चाहिए संतरे का सेवन ( Code 0054 )

इन 5 समस्याओं में नहीं करना चाहिए संतरे का सेवन

इन 5 समस्याओं में नहीं करना चाहिए संतरे का सेवन

संतरा एक ऐसा फल है जो लगभग हर किसी को पसंद होता है। मीठे और रसीले संतरे का स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक को काफी पसंद होता है। संतरा न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। संतरे में विटामिन ए, विटमिन सी, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। संतरा खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे कई बीमारियों से बचाव होता है। यह पाचन और दिल की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए संतरे का सेवन लाभकारी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ लोगों के लिए संतरा खाना नुकसानदायक (Oranges Side Effects In Hindi) हो सकता है? जी हां, कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में संतरे का सेवन करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। 

एसिडिटी – जिन लोगों को एसिडिटी या कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें संतरे का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, संतरे में एसिड और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में, संतरे का अधिक सेवन करने से पेट में एसिड की मात्रा बढ़ सकती है। इससे एसिडिटी, दस्त और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसी समस्याओं से ग्रस्त लोगों को संतरे से परहेज करना चाहिए। 

जोड़ों में दर्द – अर्थराइटिस या जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोगों को संतरे से परहेज करना चाहिए। संतरे का ज्यादा सेवन करने से हड्डियों में दर्द की समस्या हो सकती है। दरअसल, संतरे की तासीर खट्टी और ठंडी होती है। ऐसे में, संतरे का ज्यादा सेवन करने से जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए, जिन लोगों को जोड़ों में दर्द या अर्थराइटिस आदि की समस्या है, उन्हें संतरे का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। 

दांतों से जुड़ी समस्या – जिन लोगों के दांत पहले से ही कमजोर हैं, उन्हें संतरे का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। संतरे का ज्यादा सेवन करने से दांतों को नुकसान हो सकता है। दरअसल, संतरे में एसिड होता है, जो दांतों के इनेमल में मौजूद कैल्शियम के साथ मिलकर बैक्टीरियल इंफेक्शन कर सकता है। इससे दांतों में सड़न की समस्या हो सकती है। 

किडनी से जुड़ी समस्या – संतरे का ज्यादा सेवन करने से किडनी को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में, जिन लोगों को पहले से ही किडनी से जुड़ी समस्या है, उन्हें संतरे का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, संतरे में पोटैशियम की मात्रा कम होती है। लेकिन, शरीर के अंदर जाकर इसकी मात्रा अधिक हो जाती हैं। ऐसे में, संतरे का ज्यादा सेवन करने से किडनी को नुकसान पहुंच सकता है। 

हार्ट बर्न – संतरे का ज्यादा सेवन करने से हार्ट बर्न की समस्या हो सकती है। दरअसल, संतरा एक खट्टा फल, इसलिए इसमें एसिड की मात्रा अधिक होती है। संतरे का ज्यादा सेवन करने से शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ सकती है। इसकी वजह से हार्ट बर्न की समस्या हो सकती है। इसलिए, संतरे का सेवन सीमित मात्रा में ही करना ठीक रहता है। 

अगर आप इस तरह की स्थितियों का सामना कर रहे हैं, तो बेहतर है कि संतरे का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

Shake Effect

Leave a Comment