मांगलिक लड़के व लड़की की पहचान कैसे करें

मांगलिक होना आज की 21 वीं सदी में भी हमारे देश में एक अभिशाप की तरह देखा जाता है। जबकि सही मायने में इसमें इंसान का कोई योगदान ही नहीं होता है। क्योंकि कौन कब, किस समय और किसके घर में पैदा होगा यह इंसान कभी नहीं तय कर सकता है।
इसलिए यदि आपके मन में भी शंका है कि कहीं आप मांगलिक तो नहीं हैं। तो आप हमारे इस लेख को अंत तक पढि़ए। अपने इस लेख में हम आपको मांगलिक लड़के व लड़की की पहचान करने से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे। साथ ही मांगलिक से जुड़ी कुछ अफवाहों का सच भी आपको बताएंगे।
मांगलिक क्या होता है?
मांगलिक लड़के व लड़की की पहचान कैसे करें इसके बारे में हम आपको जानकारी दें इससे पहले आइए एक बार हम आपको जानकारी दें कि मांगलिक क्या होता है। तो हम आपको बता दें मांगलिक इंसान भी एकदम सामान्य होता है। आप उसे देखकर या बातचीत के आधार पर ये नहीं बता सकते हैं यह इंसान मांगलिक है।
क्योंकि मांगलिक की जानकारी केवल तभी मिलती है जब पंडित उस इंसान की कुंडली देखता है और उसकी कुंडली की कुछ खास जगहों पर मंगल बैठा होता है। तब उसे पंडित बताता है कि आप मांगलिक हैं। साथ ही आपकी कुंडली में जो मंगल बैठा है वह आपको किस तरह से प्रभावित करेगा। इसकी जानकारी भी देता है।
मांगलिक लड़के व लड़की की पहचान कैसे करें?
आइए अब हम आपको जानकारी देते हैं कि मांगलिक लड़के व लड़की की पहचान कैसे की जाती है। तो इसका पहचान करने का सबसे बेहतर तरीका ये है कि आप अपनी कुंडली किसी अच्छे पंडित को दिखा सकते हैं। इसे देखने के बाद वो आपको बता देगा कि आप मांगलिक हैं या नहीं।
जबकि यदि हम मांगलिक लड़के व लड़की की पहचान की बात करें तो जब आपकी कुंडली में पहले, चौथे, सातवें आठवें, और बारहवें स्थान में से किसी भी स्थान पर मंगल बैठा होता है, तो आप मांगलिक होते हैं। इन स्थानों की जानकारी केवल कुंडली देखने वाला इंसान ही बता सकता है। इसके बाद मंगल को शांत करने और अन्य चीजों के लिए आपको कुछ खास चीजें बताई जाती हैं। आप उनका पालन करके अपने मंगल को शांत कर सकते हैं।
घर पर कुंडली कैसे देखें?
आज के समय में इंटरनेट पर अनेकों ऐसी चीजें आ चुकी हैं जिससे मांगलिक लड़के व लड़की की पहचान आप घर पर भी कर सकते हैं। लेकिन हम इस तरीके के साथ आपको जाने की सलाह कभी नहीं देंगे। क्योंकि कुंडली से किसी इंसान का जीवन प्रभावित होता है।
इसलिए बेहतर होगा कि आप उसी इंसान को अपनी कुंडली दिखाएं जो कुंडली देखने का काम करता हो। क्योंकि कुंडली देखने की भी एक विधा होती है। उस विधा की पढ़ाई जिस इंसान ने कर रखी होती है। सही मायने में वही उसके बारे में आपको बेहतर तरीके से समझा सकता है। इसलिए कोशिश करें कि थोड़ा समय निकालकर पंडित के पास चले जाएं।
मंगल का सबसे ज्यादा प्रभाव किसके ऊपर पड़ता है?
मांगलिक लड़के व लड़की की पहचान के बाद संभव है कि आपके जहन में ये सवाल आ रहा हो कि मंगल का सबसे ज्यादा प्रभाव लड़के या लड़की में से किसके ऊपर पड़ता है। तो हम आपको बता दें कि मंगल का प्रभाव दोनों पर ही बराबर होता है।
इसलिए मांगलिक चाहे कोई लड़का हो या लड़की। उसका प्रभाव दोनों पर उतना ही रहेगा। इसलिए यह कहना गलत होगा कि मंगल का प्रभाव लड़के पर ज्यादा पड़ेगा और लड़की पर कम। साथ ही उपाय और मंगल शांत करने का तरीका भी दोनों पर काफी बार एक जैसा ही होता है।
मांगलिक होने पर क्या करें?
मांगलिक लड़के व लड़की की पहचान जैसे ही आपको हो जाती है तो आपको सबसे पहले बिल्कुल भी घबराना नहीं है। क्योंकि मांगलिक हमारे देश में आज करोडों की संख्या में लोग हैं। जो कि अपने जीवन को काफी खुशहाल तरीके से बिता रहे हैं। बस आप यदि धर्म और आस्था में यकीन रखते हैं तो उनका पालन कीजिए और अपने जीवन में खूब सारी मेहतन करके दिन रात तरक्की करते जाइए।
मांगलिक होने से जुड़ी कुछ अफवाहें
- कहा जाता है कि मांगलिक आदमी के अंदर बहुत तेज होता है जिससे कि वो एक मिनट में गुस्से में आकर कुछ भी कर सकता है। लेकिन यह सच नहीं है।
- कहा जाता है कि मांगलिक लड़के की पहचान जब हो जाती है तो उसकी शादी नहीं होती है यह भी सच नहीं है। क्योंकि मांगलिक की भी शादी अवश्य होती है।
- कहा जाता है कि जिस मांगलिक Ladki की पहचान हो जाती है उसका विवाह यदि गैर मांगलिक से कर दिया जाए तो एक की मौत हो जाती है। लेकिन जीवन और मौत तो ऊपर वाले के हाथ में होती है।
- माना जाता है कि मांगलिक का प्रभाव 27 साल के बाद समाप्त हो जाता है। लेकिन यह भी सच नहीं है। मांगलिक का प्रभाव कम और ज्यादा जरूर हो सकता है। लेकिन वह जाता नहीं है।
- माना जाता है कि बिना कुंडली देखे विवाह नहीं करना चाहिए। लेकिन कुंडली के मिलान के बिना भी विवाह का चलन आज के समय में काफी बढ़ गया है।
- कहा जाता है कि आप इंटरनेट पर देखकर भी मंगल भाव को शांत कर सकते हैं। इसमें दोराय नहीं है। लेकिन हर इंसान की कुंडली के हिसाब से उपाय भी अलग अलग होते हैं। इसलिए बेहतर होगा आप किसी अच्छे पंडित से ही मिलें।
- मंगल ग्रह को शांत करने के लिए अनेकों टोने टोटकों को प्रचलन समाज में है। लेकिन हमें ऐसे टोने टोटकों से दूर रहना चाहिए।