फ्यूचर जेनरली टर्म इंश्योरेंस प्लान इन हिंदी

फ्यूचर जेनरली टर्म इंश्योरेंस प्लान इन हिंदी

फ्यूचर जेनरली भारत में इंश्योरेंस उत्पाद प्रदान करने वाले जीवन बीमा कंपनियों में से एक है। इसकी स्थापना 2006 में की गई थी। इसके द्वारा विभिन्न प्रकार के इंश्योरेंस प्लान पेश किए जाते हैं। हम फ्यूचर जनरली टर्म इंश्योरेंस प्लान के बारे में बात करेंगे।

फ्यूचर जेनरली टर्म इंश्योरेंस प्लान आकस्मिक मृत्यु के मामले में नामांकित व्यक्ति को मृत्यु लाभ के रूप में बीमा राशि प्रदान करता है। अगर बीमित व्यक्ति की मृत्यु पॉलिसी अवधि के दौरान हो जाती है तो बीमित व्यक्ति द्वारा नामांकित व्यक्ति को बीमा लाभ प्रदान किया जाता है।

फ्यूचर जेनरली टर्म इंश्योरेंस प्लान के माध्यम से व्यक्ति अपने ना रहने पर अपने परिवार के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित कर सकता है। फ्यूचर जेनरली टर्म इंश्योरेंस प्लान आपको कम प्रीमियम पर अधिकतम टर्म कवरेज की पेशकश करता हैं। इस प्रकार एक फ्यूचर जेनरली टर्म इंश्योरेंस प्लान को लेना काफी लाभदायक साबित होता है।

 

फ्यूचर जेनरली टर्म इंश्योरेंस प्लान की विशेषताएं

 

फ्यूचर जेनरली टर्म इंश्योरेंस प्लान की विशेषताएं (Future Generali Term Insurance Plan Features in Hindi) निन्म है-

  • यह टर्म प्लान आपको न्यूनतम प्रीमियम पर अधिकतम टर्म कवरेज की पेशकश करता है।
  • इसके माध्यम से आप अपने परिवार के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं। इसमें आपको राइडर जोड़कर अपने टर्म इंश्योरेंस कवरेज को बढ़ाने का विकल्प भी प्राप्त होता है।
  • प्रीमियम भुगतान के लिए आपको कई विकल्प मिलते हैं। आप अपने प्रीमियम को मासिक या वार्षिक आधार पर भुगतान करने का विकल्प चुन सकते हैं।
  • इसमें आपको टैक्स बेनिफिट भी प्रदान किया जाता है।

फ्यूचर जेनरली टर्म इंश्योरेंस प्लान का लाभ

 

फ्यूचर जेनरली टर्म इंश्योरेंस प्लान का लाभ (Future Generali Term Insurance Plan Benefit in Hindi) निन्मलिखित है-

1. Death Benefit

फ्यूचर जेनरली टर्म इंश्योरेंस प्लान में बीमित व्यक्ति की पॉलिसी अवधि के दौरान मृत्यु होने पर बीमित व्यक्ति द्वारा नामांकित व्यक्ति को बीमा राशि के रूप में धन राशि प्रदान की जाती है। इस धनराशि के माध्यम से बीमित व्यक्ति के परिवार वाले अपने वित्तीय जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। आप अपने जरूरत के अनुसार बीमा राशि का चुनाव पॉलिसी लेते समय कर सकते हैं।

2. Riders 

इसमें आपको राइडर जोड़कर अपने कवरेज को पढ़ाने का विकल्प भी प्राप्त होता है। आप इसमें एक्सीडेंटल डेथ, टर्मिनल इलनेस और परमानेंट डिसेबिलिटी जैसे राइडर को जोड़कर अपने टर्म कवरेज को बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करना होता है।

3. Tax Benefits

इसमें आपको टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। आप आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80C के तहत भुगतान किए गए प्रीमियम पर तथा मिलने वाले मृत्यु लाभ पर धारा 10 (10D) के तहत कर लाभ के योग्य होते हैं।

 

फ्यूचर जेनरली टर्म इंश्योरेंस प्लान

 

फ्यूचर जेनरली  द्वारा पेश किये जाने वाले टर्म इंश्योरेंस प्लान (Future Generali Term Insurance Plans in Hindi) निन्मलिखित है-

1. फ्यूचर जेनराली केयर प्लस 

  • यह टर्म इंश्योरेंस प्लान आपको किफायती प्रीमियम पर प्राप्त होता है।
  • इस टर्म इंश्योरेंस प्लान को व्यक्ति अपने आवश्यकता के अनुसार अनुकूलित कर सकता है।
  • इसमें आपको पॉलिसी टर्म चुनने का विकल्प मिलता है।
  • इसमें आपको प्रीमियम भुगतान अवधि का चुनाव करने का ऑप्शन भी मिलता है। इसमें महिलाओं के लिए कम प्रीमियम दरों की पेशकश की जाती है।

2. फ्यूचर जेनराली एक्सप्रेस टर्म लाइफ प्लान

  • इसमें आपको मृत्यु के मामले में मृत्यु लाभ और टर्मिनल इलनेस के मामले में बीमा राशि प्रदान की जाती है।
  • इस टर्म इंश्योरेंस प्लान में आपको हेल्थ कवर जोड़ने का विकल्प मिलता है।
  • इसमें आपको टैक्स बेनिफिट भी ऑफर किया जाता है।
  • इसमें आपको पॉलिसी टर्म और प्रीमियम पेमेंट टर्म चुनने का विकल्प प्राप्त होता है। इस प्लान को खरीदने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष होनी चाहिए।
  • इस टर्म इंश्योरेंस प्लान में आपको 15 दिन से लेकर 30 दिन का फ्री-लुक पीरियड मिलता है।
  • इस प्लान में आपको 30 दिनों का ग्रेस पीरियड भी मिलता है।

3. फ्यूचर जेनराली फ्लेक्सी ऑनलाइन टर्म प्लान

  • बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर नामांकित व्यक्ति को मृत्यु लाभ प्रदान किया जाता है।
  • इसमें आपको इनकम प्रोटेक्शन का विकल्प भी मिलता है।
  • इस प्लान को खरीदने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष होनी चाहिए।
  • इस टर्म इंश्योरेंस प्लान में आपको राइडर जोड़ने का विकल्प भी मिलता है। इसमें आपको एक्सीडेंटल बेनिफिट राइडर जोड़ने का विकल्प मिलता है।
  • इस टर्मिनेशंस प्लान में आपको 15 से लेकर 30 दिनों का फ्री-लुक पीरियड मिलता है।

4. फ्यूचर जेनराली जन सुरक्षा

  • इस टर्म इंश्योरेंस प्लान का पॉलिसी टर्म 8 वर्ष होता है।
  • इस प्लान को खरीदने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए।
  • इसमें प्रीमियम पेमेंट टर्म के रूप में सिंगल प्रीमियम भुगतान का विकल्प मिलता है। इस टर्म प्लान में आप टैक्स लाभ के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
  • इसमें आपको किसी भी प्रकार का मैच्योरिटी बेनिफिट नहीं प्रदान किया जाता है। इसमें आपको कोई राइडर जोड़ने का विकल्प नहीं मिलता है।
  • इसमें आपको 15 से लेकर 30 दिनों का फ्री लुक पीरियड मिलता है।

5. फ्यूचर जेनराली सरल जीवन बीमा

  • यह टर्म इंश्योरेंस प्लान न्यूनतम 5 वर्ष से लेकर अधिकतम 40 वर्ष की अवधि के लिए उपलब्ध है।
  • इसमें प्रीमियम पेमेंट के रूप में आपको 5 वर्ष, 10 वर्ष, रेगुलर पे या सिंगल पे का ऑप्शन मिलता है।
  • इस टर्म प्लान को खरीदने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष होनी चाहिए।
  • इसमें मृत्यु लाभ के रूप में न्यूनतम ₹5 लाख और अधिकतम ₹ 25 लाख की बीमा राशि प्रदान की जाती है।
  • प्रीमियम पेमेंट फ्रिकवेंसी के रूप में आपको वार्षिक, अर्ध-वार्षिक और मासिक रूप से प्रीमियम भुगतान का विकल्प मिलता है।
  • इस प्लान में आपको किसी भी प्रकार का मेच्योरिटी बेनिफिट नहीं प्रदान किया जाता है।
  • इसमें आपको 15 से लेकर 30 दिन का फ्री-लुक पीरियड और 30 दिनों का ग्रेस पीरियड मिलता है।
  • इस टर्म इंश्योरेंस प्लान में किसी भी प्रकार का राइडर उपलब्ध नहीं है।

फ्यूचर जेनरली टर्म इंश्योरेंस प्लान की पात्रता

 

फ्यूचर जेनरली टर्म इंश्योरेंस प्लान की पात्रता (Future Generali Term Insurance Plan Eligibility in Hindi) निन्म है-

  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • अधिकतम आयु 65 वर्ष होनी चाहिए।
  • आपको एक मेडिकल जांच भी करवाना होगा।

फ्यूचर जेनरली टर्म इंश्योरेंस प्लान के लिए आवश्यक दस्तावेज

 

फ्यूचर जेनरली टर्म इंश्योरेंस प्लान के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required for Future Generali Term Insurance Plan in Hindi) निन्म है-

  • भरा हुआ पॉलिसी आवेदन पत्र,
  • पासपोर्ट साइज फोटो,
  • निवास प्रमाण,
  • पहचान प्रमाण,
  • आयु प्रमाण,
  • आय प्रमाण।

फ्यूचर जेनरली टर्म इंश्योरेंस प्लान प्रीमियम

इसमें आपको प्रीमियम भुगतान के कई विकल्प मिलते हैं। आप अपने टर्म प्लान के प्रीमियम भुगतान को लिमिटेड पेमेंट, सिंगल पेमेंट या रेगुलर पेमेंट के रूप में भुगतान करने का विकल्प चुन सकते हैं।

प्रीमियम भुगतान फ्रीक्वेंसी के रूप में आपको अपने प्रीमियम भुगतान को मासिक, अर्ध-वार्षिक, वार्षिक या सिंगल पे के रूप में करने का विकल्प प्राप्त होता है।

 

फ्यूचर जेनरली टर्म इंश्योरेंस प्लान कैसे खरीदें? 

 

फ्यूचर जेनरली टर्म इंश्योरेंस प्लान को आप ऑनलाइन माध्यम से बहुत ही आसानी के साथ घर बैठे खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको फ्यूचर जेनरली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आप टर्म इंश्योरेंस प्लान सेक्शन में जाकर अपने मनपसंद टर्म प्लान को खरीद सकते हैं।

   Full Project

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top