मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान इन हिंदी ( Code 0112 )

मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान इन हिंदी

मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान इन हिंदी
मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान (Max Life Smart Secure Plus Plan in Hindi) एक टर्म इंश्योरेंस प्लान है जिसे मैक्स लाइफ द्वारा पेश किया गया है। इसकी सहायता से आप अपने परिवार को वित्तीय रूप से सुरक्षित करने में सहायता प्राप्त कर सकते हैं। मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान आपकी सभी वित्तीय जरूरतों की आवश्यकताओं को पूरा करने तथा आपात स्थिति के मामले में एक बेहतर टर्म इंश्योरेंस प्लान के रूप में निकल कर आता है।
मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान (Max Life Smart Secure Plus Plan in Hindi) को इस तरीके से डिजाइन किया गया है ताकि एक व्यक्ति की वित्तीय आवश्यकताओं की सभी जरूरतों को इसमें कवर किया जा सके। इस टर्म इंश्योरेंस प्लान में आपको दो डेथ बेनिफिट मिलते हैं। इसमें आपको टर्मिनल इलनेस कवर और एक विशेष निकास मूल्य लाभ भी प्राप्त होते हैं।
इस टर्म इंश्योरेंस प्लान में आपको कई अतिरिक्त लाभ भी प्रदान किए जाते हैं। इसमें आपको संयुक्त जीवन कवर, प्रीमियम ब्रेक, आकस्मिक मृत्यु पर अतिरिक्त भुगतान जैसे अनेकों लाभ आप को मिलते हैं।
मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान (Max Life Smart Secure Plus Plan in Hindi) की मदद से आप अपने टर्म इंश्योरेंस प्लान के जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकते हैं। साथ ही इस प्लान में आपको अपने प्रीमियम की वापसी का विकल्प भी प्राप्त होता है। इसमें आपको टैक्स बेनिफिट भी प्रदान किए जाते हैं।

मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान की विशेषताएं

1. Return of Premium

आप मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान (Max Life Smart Secure Plus Plan in Hindi) में अपने प्रीमियम को वापस पा सकते हैं। वैसे एक टर्म इंश्योरेंस प्लान में आपके द्वारा भुगतान किया गया प्रीमियम को पॉलिसी अवधि की समाप्ति पर वापस नहीं किया जाता है। लेकिन मैक्स लाइफ द्वारा आपको आपके प्रीमियम की वापसी का विकल्प भी प्रदान किया जाता है। इसके माध्यम से आप पॉलिसी अवधि तक एक टर्म इंश्योरेंस का लाभ प्राप्त करते ही हैं, साथ ही पॉलिसी अवधि की समाप्ति के बाद भुगतान किए गए सभी प्रीमियम को वापस पा लेते हैं। इस प्रकार आप एक टर्म इंश्योरेंस के लिए कुछ भी भुगतान नहीं करते हैं।

2. Premium Break

मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान में आपको प्रीमियम ब्रेक का एक विशेष फीचर मिलता है। इसके अंतर्गत आप अपने पॉलिसी के10 साल बाद प्रीमियम के भुगतान से कुछ समय के लिए ब्रेक ले सकते हैं। आप इस सुविधा का लाभ दो बार उठा सकते हैं।

3. Special Exit Value

मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान में आपको अपने प्रीमियम की वापसी के साथ पॉलिसी से बाहर निकलने का विकल्प प्राप्त होता है। आप अगर अपने पॉलिसी से बाहर निकलना चाहते हैं तो आप अपने द्वारा भुगतान किए गए प्रीमियम को प्राप्त करके इस पॉलिसी से बाहर निकल सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपका पॉलिसी टर्म 40 वर्ष या उससे अधिक होना चाहिए।

4. Voluntary Sum Assured Top-Up

मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान में आपको स्वैच्छिक सम एश्योर्ड टॉप-अप सुविधा प्राप्त होती है। इसमें आप पॉलिसी अवधि में, जब आपको आवश्यकता हो, आप अपने सम एश्योर्ड को बढ़ा सकते हैं। इसमें आपको आपके मूल बीमा राशि के 100% तक कवर बढ़ाने का विकल्प प्राप्त होता है। इस सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए न्यूनतम भुगतान अवधि 5 वर्ष तथा न्यूनतम पॉलिसी अवधि 10 वर्ष होनी चाहिए।

5. Free Look Period

मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान (Max Life Smart Secure Plus Plan in Hindi) में आपको 15 से लेकर 30 दिनों का फ्री-लुक पीरियड मिलता है। अगर आप पॉलिसी से संतुष्ट नहीं है तो आप फ्री-लुक पीरियड के भीतर इस पॉलिसी से बाहर निकलने का विकल्प चुन सकते हैं। अगर आप पॉलिसी से बाहर निकलते हैं तो आपके द्वारा भुगतान किए गए प्रीमियम को वापस कर दिया जाता है। इसमें से कुछ शुल्क जैसे- मेडिकल चेकअप शुल्क, स्टांप ड्यूटी शुल्क आदि काटा जाता है।

Leave a Comment