टाटा एआईए टर्म प्लान ( Code 0108 )

टाटा एआईए टर्म प्लान

टाटा एआईए टर्म प्लान

टाटा एआईए द्वारा विभिन्न प्रकार के टर्म इंश्योरेंस प्लान लोगों की आवश्यकता के अनुसार पेश किए जाते हैं। अब हम नीचे उन टर्म प्लान के बारे में चर्चा करेंगे जो टाटा एआईए द्वारा प्रस्तुत किए गए हैं।

आइए टाटा एआईए टर्म प्लान (Tata AIA Term Plan in Hindi) के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करें।

 

1. टाटा एआईए संपूर्ण रक्षा सुप्रीम

 

टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस संपूर्ण रक्षा सुप्रीम प्लान बीमा योजना आपके परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है और आपको अपनी आवश्यकता के अनुरूप योजना चुनने की सुविधा प्रदान करती है।

  • इसमें आपको न्यूनतम बीमा राशि ₹50 लाख जबकि अधिकतम बीमा राशि ₹5 करोड़ मिलती है।
  • इस प्लान को प्राप्त करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।
  • इसमें आपको भुगतान किए गए प्रीमियम की वापसी का विकल्प प्रदान किया जाता है।
  • आप अपने टर्म इंश्योरेंस कवरेज को विभिन्न लाइव स्टेज में अपनी आवश्यकता के अनुसार बढ़ा सकते हैं।
  • इसमें आपको 100 वर्ष की आयु तक के लिए टर्म कवरेज प्रदान किया जाता है।
  • इस प्लान में आप अपने प्रीमियम का भुगतान मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक या  वार्षिक रूप से करने का विकल्प चुन सकते हैं।
  • यह आपको टैक्स बेनिफिट भी प्रदान करता है।
  • इसमें आपको विभिन्न प्रकार के राइडर जैसे- क्रिटिकल और टर्मिनल इलनेस राइडर, एक्सीडेंटल डेथ बेनिफिट राइडर जोड़ने का विकल्प मिलता है।
  • महिलाओं को न्यूनतम प्रीमियम की पेशकश की जाती है।

 

2. टाटा एआईए महा रक्षा सुप्रीम

 

  • इसमें आप को न्यूनतम बीमा राशि ₹50 लाख  जबकि अधिकतम बीमा राशि की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
  • इसमें आपको 100 वर्ष तक की आयु के लिए टर्म कवरेज प्राप्त होता है।
  • इसमें आपको लाइव स्टेज प्लस ऑप्शन प्राप्त होता है, जिसके माध्यम से आप जीवन के विभिन्न स्टेज में अपने टर्म प्लान कवरेज को बढ़ा सकते हैं।
  • इसमें आपको टैक्स बेनिफिट प्रदान किया जाता है।
  • इन-बिल्ट पेआउट एक्सेलेरेटर बेनिफिट के साथ आता है।
  • टर्म कवरेज को बढ़ाने के लिए राइडर जोड़ने का विकल्प मिलता है।
  • महिलाओं के लिए स्पेशल प्रीमियम रेट्स की पेशकश की जाती है।
  • इसमें आपको 15 से 30 दिनों का फ्री-लुक पीरियड प्रदान किया जाता है।
  • इस टर्म इंश्योरेंस प्लान को लेने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।

 

3. टाटा एआईए इंस्टाप्रोटेक्ट सॉल्यूशन 

 

  • इसमें आपको प्रीमियम की वापसी का विकल्प प्राप्त होता है।
  • इस टर्म इंश्योरेंस प्लान को प्राप्त करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए।
  • इसमें आपको निन्म विकल्पों मिलते हैं-
    • Criticare Plus Benefit
    • Hospicare Benefit
    • Accidental Total and Permanent Disability Benefit
    • Accidental Death Benefit
    • Life Cover
    • Option to choose Return of Premiums
  • इसमें आपको बीमा राशि के रूप में 25 लाख ,50 लाख, 70 लाख आदि का विकल्प प्राप्त होता है।
  • इसमें आपको टैक्स बेनिफिट भी प्रदान किया जाता है।

 

4. टाटा एआईए सरल जीवन बीमा

 

  • इस टर्म प्लान में आप को न्यूनतम बीमा राशि ₹5 लाख तथा अधिकतम बीमा राशि 25 लाख रुपए प्राप्त होती है।
  • इसमें आपको राइडर जोड़ने का विकल्प भी प्राप्त होता है।
  •  इसमें आपको टैक्स बेनिफिट प्रदान किया जाता है।
  • महिलाओं के लिए कम प्रीमियम की पेशकश की जाती है।

टाटा एआईए टर्म प्लान पात्रता

 

टाटा एआईए टर्म प्लान के लिए पात्रता (Tata AIA Term Plan Eligibility in Hindi) निन्म है-

  • न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए।
  • अधिकतम आयु पालिसी प्रकार पर निर्भर करेगा।
  • एक मेडिकल चेकउप करवाना पड़ेगा।

 

टाटा एआईए टर्म प्लान के लिए आवश्यक दस्तावेज

 

टाटा एआईए टर्म इंश्योरेंस प्लान (Tata AIA Term Insurance Plan in Hindi) खरीदने के लिए आपको निम्नलिखित अनिवार्य दस्तावेज जमा करने होंगे –

  1. पता प्रमाण (इनमे से कोई एक)
  • बैंक विवरण
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट
  • वोटर आईडी
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • बिजली/टेलीफोन बिल
  • राशन पत्रिका
  1. पहचानप्रमाण (इनमे से कोई एक)
  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  1. आयप्रमाण (इनमे से कोई एक)
  •  वेतन पर्ची (पिछले 3 महीनों की)
  • आयकर रिटर्न/नियोक्ता प्रमाणपत्र
  •  बैंक स्टेटमेंट (पिछले 3 महीनों की)
  • फॉर्म 16

टाटा एआईए टर्म प्लान प्रीमियम 

 

टाटा एआईए टर्म इंश्योरेंस प्लान (Tata AIA Term Insurance Plan in Hindi) के लिए आप निम्न प्रीमियम भुगतान विकल्प चुन सकते हैं।

  • वार्षिक
  • अर्धवार्षिक
  • त्रैमासिक
  • मासिक

 

टाटा एआईए टर्म प्लान कैसे खरीदें?

 

टाटा एआईए टर्म प्लान को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से खरीद सकते हैं। हमने दोनों माध्यमों से टाटा एआईए टर्म प्लान को खरीदने के बारे में नीचे विस्तार से बताया है।

  1. ऑनलाइन

टाटा एआईए टर्म प्लान (Tata AIA Term Plan in Hindi) को आप ऑनलाइन माध्यम से निन्म तरीके से  खरीद सकते है-

  • इसके लिए ग्राहक को टाटा एआईए की वेबसाइट पर लॉग-इन करना होगा।
  • उसके बाद उस टर्म इंश्योरेंस प्लान का चुनाव करना होगा, जिसे वह खरीदना चाहता है।
  • फिर आपको कवरेज चयन का चुनाव करना होगा।
  • इसके बाद आपको विवरण प्रदान करना होगा।
  • इस प्रदान किए गए विवरण के आधार पर आपके प्रीमियम का निर्धारण किया जाएगा।
  • इसके बाद ग्राहक को अपने ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से प्रीमियम का भुगतान ऑनलाइन करना पड़ेगा।
  •  इसके बाद ग्राहकों को पॉलिसी जारी कर दी जाएगी।
  1. ऑफलाइन 

टाटा एआईजी की जो योजनाएं ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है उसे आप ऑफलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आप एजेंटों, दलालों या बैंकों के माध्यम से इसे खरीद सकते हैं।

   Full Project

Leave a Comment