रिलायंस कार बीमा पॉलिसी के प्रकार

रिलायंस कार बीमा पॉलिसी के प्रकार

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस द्वारा तीन प्रकार कार बीमा पॉलिसी की पेशकश की जाती है। यह तीन प्रकार की रिलायंस कार इंश्योरेंस पॉलिसी निम्न है –

 

  1. रिलायंस थर्ड पार्टी कार इंश्योरेंस | Reliance Third Party Car Insurance

 

भारत में आपको सड़क पर अपनी कार को चलाने के लिए कम से कम एक थर्ड पार्टी कार इंश्योरेंस का होना आवश्यक है। इसको मोटर वाहन अधिनियम 1988 के अनुसार एक कानूनी दायित्व बना दिया गया है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को जो एक वाहन का मालिक है उसे कम से कम एक थर्ड पार्टी कार इंश्योरेंस लेना कानूनी रूप से आवश्यक है।

पहला पक्ष से तात्पर्य पॉलिसीधारक से होता है जबकि दूसरा पक्ष बीमा कंपनी होती है और तीसरा पक्ष वह होता है जो क्षति के लिए दावा करता है। दूसरे शब्दों में समझें तो अगर आपकी कार के द्वारा कोई दुर्घटना होती है तो आप पहले पक्ष माने जाएंगे, जबकि सामने वाला तृतीय पक्ष माना जाएगा और जो बीमा कंपनी बीमा राशि का भुगतान करती है उसे हम द्वितीय पक्ष मानते हैं।

रिलायंस थर्ड पार्टी कार इंश्योरेंस (Reliance Third Party Car Insurance) आपको तृतीय पक्ष को होने वाले नुकसान से के वित्तीय दायित्व से मुक्त रखती है। इसमें अगर तृतीय पक्ष को चोट या मृत्यु या विकलांगता की स्थिति उत्पन्न होती है तो इसकी सारी क्षतिपूर्ति बीमा कंपनी द्वारा तृतीय पक्ष को की जाती है। यह छतिपूर्ति  राशि अदालत द्वारा तय की जाती है जिसे बीमा कंपनी को तृतीय पक्ष को भुगतान करना होता है। अगर दुर्घटना के कारण तृतीय पक्ष की मृत्यु हो जाती है या पूर्ण रूप से विकलांग हो जाता है तो दवा राशि 100% तक हो सकती है।

  1. रिलायंस स्टैंडअलोन ओन-डैमेज कार इंश्योरेंस पॉलिसी | Reliance Standalone Own-Damage Car Insurance Policy

 

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस द्वारा रिलायंस स्टैंडअलोन ओन डैमेज कार इंश्योरेंस पॉलिसी कवर भी प्रदान किया जाता है। इस प्रकार का बीमा कानूनी रूप से अनिवार्य नहीं है। यह बीमा पॉलिसी ऐसे लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है जो अपने कार को अन्य माध्यमों से होने वाली क्षति से सुरक्षित करना चाहते हैं। इस पॉलिसी के माध्यम से पॉलिसीधारक सड़क दुर्घटनाओं, चोरी, दंगों, प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदा के कारण हुई क्षति आदि में आपको पूर्ण रूप से वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है।

 

  1. रिलायंस व्यापक कार बीमा | Reliance Comprehensive Car Insurance

 

अधिकांश लोग सस्ती होने और कानूनी रूप से अनिवार्य होने के कारण केवल एक थर्ड पार्टी कार इंश्योरेंस पॉलिसी का चुनाव करते हैं। लेकिन आपको एक व्यापक कवरेज प्राप्त करने के लिए एक कंप्रिहेंसिव कार इंश्योरेंस पॉलिसी के साथ जाना चाहिए। रिलायंस जनरल इंश्योरेंस द्वारा पेश की जाने वाली Reliance Comprehensive Car Insurance पॉलिसी आपकी कार को स्वयं को और साथ ही तीसरे पक्ष की देनदारियों से पूर्ण रूप से सुरक्षा प्रदान करने का कार्य करती है।

एक प्रकार से कह सकते हैं कि एक Reliance Comprehensive Car Insurance पॉलिसी आपको सभी प्रकार के कार इंश्योरेंस कवरेज का लाभ प्रदान करने का कार्य करती है। चाहे वह थर्ड पार्टी इंश्योरेंस हो या  ओन डैमेज इंश्योरेंस हो या किसी अन्य प्रकार के। रिलायंस कार इंश्योरेंस पॉलिसी के माध्यम से आप एड-ऑन  कवर भी जोड़ सकते हैं जिससे आपको अपने कार के लिए अतिरिक्त कवरेज लाभ प्रदान किया जाता है जैसे- रोडसाइड असिस्टेंट आदि।

Bit Mark

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top